महुआ शराब के साथ पांच गिरफ्तार

Published at :23 Dec 2015 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
महुआ शराब के साथ पांच गिरफ्तार

महुआ शराब के साथ पांच गिरफ्ताररफीगंज में उत्पाद विभाग ने सबुरा बिगहा व बड़गांव में की कार्रवाई (फोटो नंबर-30,)कैप्शन-छापेमारी के बाद बिखरा हुआ महुआ व सामान औरंगाबाद (ग्रामीण) रफीगंज प्रखंड के सबुरा बिगहा व बड़गांव गांव में उत्पाद विभाग द्वारा छापेमारी की गयी. यहां से पांच क्विटंल जांवा महुआ व 160 लीटर निर्मित शराब बरामद […]

विज्ञापन

महुआ शराब के साथ पांच गिरफ्ताररफीगंज में उत्पाद विभाग ने सबुरा बिगहा व बड़गांव में की कार्रवाई (फोटो नंबर-30,)कैप्शन-छापेमारी के बाद बिखरा हुआ महुआ व सामान औरंगाबाद (ग्रामीण) रफीगंज प्रखंड के सबुरा बिगहा व बड़गांव गांव में उत्पाद विभाग द्वारा छापेमारी की गयी. यहां से पांच क्विटंल जांवा महुआ व 160 लीटर निर्मित शराब बरामद किया गया. यह कार्रवाई उत्पाद अवर निरीक्षक आशुतोष कुमार के नेतृत्व में की गयी. आशुतोष कुमार ने बताया कि गुप्ता सूचना के अाधार पर पहले बड़गांव में छापेमारी हुई. यहां से साढ़े चार क्विटंल जावा महुआ, 130 लीटर शराब के साथ रणधीर चौधरी को गिरफ्तार किया गया. जो शराब पीने व निर्माण करने का धंधा चल रहा था. छापेमारी के दौरान कई लोग पकड़े जाने के भय से भाग खड़े हुए. सबुरा बिगहा गांव में भी छापेमारी की गयी. यहां से 50 किलो जावा महुआ व 30 लीटर महुआ शराब के साथ युगल साव, उमाशंकर पासवान, विनेश्वर यादव व सुरेंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया गया. यहां भी शराब निर्माण का अवैध कारोबार हो रहा था. छापेमारी के दौरान सहायक अवर निरीक्षक दिवाकांत चौधरी के साथ आरक्षी तारकेश्वर सिंह व सैप व होमगार्ड के जवान मौजूद थे. इस संबंध में उत्पाद विभाग के उत्पाद अधीक्षक सरोज कुमार का कहना है कि अवैध कारोबारियों के बीच अभियान जारी रहेगा. किसी भी हाल में अवैध कारोबारी बख्से नहीं जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन