गणतंत्र दिवस पर छात्र-छात्राएं निकालेंगे प्रभातफेरी

Published at :23 Dec 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर छात्र-छात्राएं निकालेंगे प्रभातफेरी

गणतंत्र दिवस पर छात्र-छात्राएं निकालेंगे प्रभातफेरी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी के लिए अधिकारियों ने की बैठक फोटो नंबर-27,परिचय- बैठक करते अधिकारी औरंगाबाद (नगर).समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बुधवार को जिले में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी को लेकर अपर समाहर्ता सुरेश प्रसाद साह ने अधिकारियों व समाजसेवियों के साथ समीक्षा बैठक […]

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर छात्र-छात्राएं निकालेंगे प्रभातफेरी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी के लिए अधिकारियों ने की बैठक फोटो नंबर-27,परिचय- बैठक करते अधिकारी औरंगाबाद (नगर).समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बुधवार को जिले में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी को लेकर अपर समाहर्ता सुरेश प्रसाद साह ने अधिकारियों व समाजसेवियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान अपर समाहर्ता ने कहा कि इस बार भी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा. 26 जनवरी की सुबह स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा शहर में प्रभातफेरी निकाली जायेगी. नौ बजे गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया जायेगा. राष्ट्र गान की टोली छात्राओं की होगी. इसके अलावे बिहार पुलिस, होमगार्ड, सीआइएटी, सैफ, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड की टुकड़ी अलग-अलग बैंड पार्टी के साथ रहेगी. 20 से 24 जनवरी तक परेड का पूर्वाभ्यास गांधी मैदान में सुबह आठ से 10 बजे तक होगा. गांधी मैदान की सफाई करने की जिम्मेवारी नगर पर्षद को होगी. इसके बाद मैदान में गंदगी न फैलाये इसके लिए नगर थानाध्यक्ष अपने स्तर से दो पुलिस जवानों को मैदान में प्रतिनियुक्त करेंगे. गणतंत्र दिवस पर शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, जिला ग्रामीण विभाग अभिकरण, उत्पाद, पीएचइडी, श्रम संसाधन, सामाजिक सुरक्षा, आत्मा, नगर पर्षद ,भारत साक्षरता मिशन, सहकारिता विभाग, एनटीपीसी सहित अन्य विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली जायेगी. शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जायेगा. बैठक में डीडीसी संजीव कुमार सिंह, सिविल सर्जन डाॅ आरपी सिंह, डीएम के गोपनीय प्रभारी मुकेश कुमार मुकुल, वरीय उप समाहर्ता प्रमोद पांडेय, पुरुषोत्तम पासवान, एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद, होम गार्ड जिला समादेष्टा रशिमी, स्काउट गाइड के जिला आयुक्त श्रीनिवास सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन