पेंशनर एसोसिएशन ने मनाया पेंशनर दिवस

पेंशनर एसोसिएशन ने मनाया पेंशनर दिवस नवीनगर (औरंगाबाद). पेंशनर एसोसिएशन द्वारा सोखा बाब मंदिर प्रांगण में पेंशनर दिवस मनाया गया. इस दौरान वरीय पेंशनर सदस्य रामचंद्र उपाध्याय को शाल देकर सम्मानित किया गया. इसके साथ ही अध्यक्ष बैकुंठ नाथ त्रिपाठी ने पेंशनर दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बुजुर्ग पेंशनरों के प्रति आभार प्रकट […]
पेंशनर एसोसिएशन ने मनाया पेंशनर दिवस नवीनगर (औरंगाबाद). पेंशनर एसोसिएशन द्वारा सोखा बाब मंदिर प्रांगण में पेंशनर दिवस मनाया गया. इस दौरान वरीय पेंशनर सदस्य रामचंद्र उपाध्याय को शाल देकर सम्मानित किया गया. इसके साथ ही अध्यक्ष बैकुंठ नाथ त्रिपाठी ने पेंशनर दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बुजुर्ग पेंशनरों के प्रति आभार प्रकट किया.पेंशनर दिवस के दौरान पूर्व में आयोजित बैठक कार्यवाही की समीक्षा की गयी. जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से संपुष्टि किया. कार्यक्रम का संचालन कृष्णदेव लाल के द्वारा किया गया. इस अवसर पर राम प्रसाद गुप्ता, महावीर राम, कृष्णा कुमार सिन्हा, राजेंद्र तिवारी, रामस्वरूप सिंंह व कुलवंश सिंह आदि दर्जनों पेंशनर सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










