शिव परिवार की प्राणप्रतिष्ठा के साथ संपन्न हुआ श्री रुद्र महायज्ञ

Published by :SUJIT KUMAR
Published at :04 May 2026 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
शिव परिवार की प्राणप्रतिष्ठा के साथ संपन्न हुआ श्री रुद्र महायज्ञ

सुभद्रा कृष्णा शास्त्री व कथावाचक आचार्य विष्णु चित जी महाराज द्वारा कथा वाचन किया गया

विज्ञापन

कुटुंबा. कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत कासिमपुर गांव के समीप मलहा सलहा पोखरा पर आयोजित रुद्र महायज्ञ नवनिर्मित मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा उपरांत हवन एवं भंडारे के साथ संपन्न हुआ. यज्ञाधीश संत श्री वशिष्ठ नारायणाचार्य जी महाराज के नेतृत्व आयोजित महायज्ञ में पूज्य श्री जियर स्वामी जी महाराज, काशी के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महंत रामेश्वर दास जी महाराज, काशी के श्री श्री 1008 श्री विधिभूषण दास जी महाराज, छत्तीसगढ़ के पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज यज्ञ में शिरकत किए. वहीं कथा वाचिका सुभद्रा कृष्णा शास्त्री व कथावाचक आचार्य विष्णु चित जी महाराज द्वारा कथा वाचन किया गया. हरिद्वार के कर्मकांड केसरी यादवेंद्राचार्य जी महाराज द्वारा विधिवत पूजन सम्पन्न हुआ. महायज्ञ यज्ञ के दौरान पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह भी शामिल हुए. आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व उप प्रमुख अजय सिंह, सचिव सच्चिदानंद पांडेय, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, कोषाध्यक्ष राजकिशोर पांडेय के अलावा आसपास के ग्रामीण अनुष्ठान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई.

दो दिवसीय स्वास्थ्य महोत्सव का किया गया आयोजन

महायज्ञ के दौरान दो दिवसीय स्वास्थ्य महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को स्वास्थ्य जांच कर जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयां दी गई. मां गायत्री होम्योपैथिक हेल्थ सेंटर द्वारा आयोजित शिविर में डॉ अभिषेक कुमार सिंह, डॉ प्रशांत कुमार, डॉ धनंजय कुमार पाठक, डॉ नरेश कुमार, डॉ अमरेश कुमार एवं डॉ बी एन कुमार द्वारा सैकड़ों मरीजों का जांच किया गया. इस दौरान चिकित्सकों ने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली में सटीक इलाज किया जाता है. चिकित्सकों ने लोगों को नियमित खान पान के बारे में भी बताया.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन