दाउदनगर में 19 मई को लगेगा सहयोग शिविर, बीडीओ ने की तैयारियों की समीक्षा

Published by :SUJIT KUMAR
Published at :04 May 2026 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
दाउदनगर में 19 मई को लगेगा सहयोग शिविर, बीडीओ ने की तैयारियों की समीक्षा

बीडीओ मो जफर इमाम ने प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक की

विज्ञापन

दाउदनगर. मुख्य सचिव बिहार, पटना के निर्देशानुसार आम लोगों की शिकायतों के सुलभ प्राप्ति एवं उनके त्वरित निवारण के उद्देश्य से 19 मई को मई माह के तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत दाउदनगर प्रखंड में तरारी पंचायत सरकार भवन में शिविर लगाया जायेगा. इसको लेकर बीडीओ मो जफर इमाम ने प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक की. बताया गया कि तरारी पंचायत सरकार भवन में सुबह 10 बजे से सहयोग शिविर शुरू होगा. शिविर के अध्यक्ष दाउदनगर एसडीओ अमित राजन, पुलिस पदाधिकारी एसडीपीओ अशोक कुमार दास तथा सहयोगी पदाधिकारी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रजनीकांत भारती होंगे. तरारी पंचायत में कुल 14 वार्ड हैं, जिनके लिए अलग-अलग कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. प्रत्येक वार्ड के लिए तीन-तीन कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. तरारी पंचायत सरकार भवन में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है. प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे ग्रामीणों से संबंधित आवेदन लेना शुरू करें और उनका समय पर निष्पादन सुनिश्चित करें. आवेदन 30 दिन पहले से भी लिए जा सकते हैं. प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को चिन्हित पंचायतों में ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे. शिविर में प्राप्त आवेदनों का मौके पर पंजीकरण किया जाएगा तथा यथासंभव त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा. साथ ही सभी शिकायतों का समाधान अधिकतम 30 दिनों के भीतर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. बीडीओ ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पहुंचकर अपनी समस्याएं रखें तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त करें. बैठक में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन