बेटे के दूल्हा बनने से पहले उठी मां की अर्थी, हार्ट अटैक से मौत से मातम

Published by :SUJIT KUMAR
Published at :04 May 2026 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
बेटे के दूल्हा बनने से पहले उठी मां की अर्थी, हार्ट अटैक से मौत से मातम

तिलक समारोह के दौरान ही अचानक हुई घटना

विज्ञापन

तिलक समारोह के दौरान ही अचानक हुई घटना मदनपुर. घर में तिलक चढ़ रहा था. चारों ओर रौनक और खुशियों का माहौल था. रिश्तेदारों की भीड़ लगी हुई थी और तिलकदार की आवभगत हो रही थी. पूरा परिवार उत्सव में डूबा हुआ था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. जिस दिन परिवार खुशी में शामिल था, उसी दिन तिलक समारोह के दौरान दूल्हे की मां की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई. इससे खुशियों का माहौल मातम में बदल गया. यह मामला औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना अंतर्गत पिरथू पंचायत के भुइयां बिगहा गांव का है. मिली जानकारी के अनुसार, उक्त गांव निवासी रामईश्वर यादव के पुत्र इंजीनियर बिरंजय कुमार का तिलक रात्रि में आयोजित किया जा रहा था. रामईश्वर यादव ने रोते हुए बताया कि रविवार को उनके बेटे का तिलक दाउदनगर से आया हुआ था और 7 मई को बारात जानी थी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था. उन्होंने बताया कि उनकी 60 वर्षीय पत्नी मानती देवी तिलक समारोह के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं. परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार, तिलक की परंपरा के दौरान महिलाएं गीत गा रही थीं. इसी दौरान मानती देवी को हार्ट अटैक आया और कुछ ही क्षण में उनकी मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष के लोग बिना तिलक चढ़ाए ही वापस लौट गए. घटना के बाद शादी की सभी तैयारियां स्थगित कर दी गई हैं. बेटे के दूल्हा बनने से पहले ही मां की अर्थी उठने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन