पूर्व सरपंच को दी गयी श्रद्धांजलि

Published at :19 Dec 2015 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सरपंच को दी गयी श्रद्धांजलि

पूर्व सरपंच को दी गयी श्रद्धांजलि ओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड के मध्य विद्यालय सदीपुर डिहूरी के प्रधानाध्यापक अजीत कुमार की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया. प्रधानाध्यापक ने बताया कि कुसा गांव के पूर्व सरपंच जय गोविंद पासवान के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया. उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना […]

विज्ञापन

पूर्व सरपंच को दी गयी श्रद्धांजलि ओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड के मध्य विद्यालय सदीपुर डिहूरी के प्रधानाध्यापक अजीत कुमार की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया. प्रधानाध्यापक ने बताया कि कुसा गांव के पूर्व सरपंच जय गोविंद पासवान के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया. उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. शिक्षक, छात्र-छात्राएं, रसोइया एवं अभिभावकों ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक श्री कुमार ने कहा कि पूर्व सरपंच अपने सेवा काल में लोगों को नि:स्वार्थ भाव से जमीनी विवाद में लोगों को निपटारा कराया था. इस मौके पर भीम पासवान, रघुनंदन पासवान, द्वारिका सिंह, गणेश शर्मा, ललन यादव, विद्यालय के शिक्षक कमलेश राम, शिशिर कुमार, श्याम बिहारी प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, गीता कुमारी सिन्हा व अर्जुन सिंह उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन