कामरेड विनोद को दी गयी श्रद्धांजलि

Published at :19 Dec 2015 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
कामरेड विनोद को दी गयी श्रद्धांजलि

कामरेड विनोद को दी गयी श्रद्धांजलि हसपुरा (औरंगाबाद). प्रखंड के चौराही गांव में भाकपा माले के पूर्व महासचिव विनोद मिश्र की 17 वीं पुण्यतिथि माले कार्यकर्ताओं ने मनायी. कार्यक्रम की शुरुआत माले कार्यकर्ता बिशुन साव ने झंडोत्तोलन के साथ की. इसकी अध्यक्षता चंद्रमा पासवान ने की. कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा और उनके […]

विज्ञापन

कामरेड विनोद को दी गयी श्रद्धांजलि हसपुरा (औरंगाबाद). प्रखंड के चौराही गांव में भाकपा माले के पूर्व महासचिव विनोद मिश्र की 17 वीं पुण्यतिथि माले कार्यकर्ताओं ने मनायी. कार्यक्रम की शुरुआत माले कार्यकर्ता बिशुन साव ने झंडोत्तोलन के साथ की. इसकी अध्यक्षता चंद्रमा पासवान ने की. कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा और उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. चंद्रमा पासवान व सादुल्लाह खां ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व मिश्र ने सांप्रदायिक, फांसीवादी, राजनीति और जन विरोधी नीतियों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाया था. मौके पर असलम अंसारी, गीता कुंअर, देवपतिया देवी, पार्वती देवी, रामाधार पासवान, धनेश्वर राम, विंदेश्वर पासवान, रामपुकार धामन ने श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन