बच्चे लगन से परें पढ़ाई : विधायक

Published at :19 Dec 2015 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चे लगन से परें पढ़ाई : विधायक

बच्चे लगन से परें पढ़ाई : विधायक एनएच 98 से विद्यालय के कार्यालय तक पीसीसी बनाने का दिया आश्वासन राष्ट्रीय इंटर विद्यालय में विधायक का हुआ अभिनंदन फोटो नंबर-5,6, परिचय- अभिनंदन समारोह में उपस्थित विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा व अन्य, उपस्थित बच्चेदाउदनगर (अनुमंडल) अनुमंडल मुख्यालय के राष्ट्रीय इंटर विद्यालय में विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा का […]

विज्ञापन

बच्चे लगन से परें पढ़ाई : विधायक एनएच 98 से विद्यालय के कार्यालय तक पीसीसी बनाने का दिया आश्वासन राष्ट्रीय इंटर विद्यालय में विधायक का हुआ अभिनंदन फोटो नंबर-5,6, परिचय- अभिनंदन समारोह में उपस्थित विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा व अन्य, उपस्थित बच्चेदाउदनगर (अनुमंडल) अनुमंडल मुख्यालय के राष्ट्रीय इंटर विद्यालय में विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा का अभिनंदन किया गया. समारोह की शुरूआत विद्यालय के संस्थापक रहे स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व मंत्री रामनरेश सिंह, पूर्व विधायक संत पदारथ सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद की गयी. समारोह को संबोधित करते हुए विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि जनता की अपेक्षा पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे. बच्चे ईमानदारी व लगनशीलता के साथ अपनी पढ़ाई करें. जीवन में सफलता अवश्य मिलेगी. बच्चे अनुशासित रहना सीखे. विधायक ने शिक्षकों से कहा कि आपकी सारी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करेंगे. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें. उन्होंने एनएच 98 से विद्यालय के कार्यालय तक पीसीसी पथ निर्माण कराने का आश्वासन विधायक ने दिया. समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह ने की. देखरेख करते हुए शिक्षक अंबुज कुमार ने कहा कि अनुमंडल मुख्यालय में तकनीकी शिक्षण संस्थानों की आवश्यकता है. दाउदनगर को जिला बनाने हेतु सार्थक पहल किये जाने की जनाकांक्षा है. समारोह को अवकाश प्राप्त शिक्षक जगदीश सिंह, शिक्षक राजू नंदन कुमार,कृष्णा सिंह, दीनानाथ प्रसाद व राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने प्रमुख रूप से संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन