आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ सामाजिक अंकेक्षण

Published at :19 Dec 2015 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ सामाजिक अंकेक्षण

आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ सामाजिक अंकेक्षण दाउदनगर (अनुमंडल). प्रखंड के 160 आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार को सामाजिक अंकेक्षण किया गया. ग्रामीण क्षेत्रों में वार्ड सदस्य की अध्यक्षता एवं शहरी क्षेत्र में वार्ड पार्षदों की अध्यक्षता में स्थिति की जानकारी ली गयी. सीडीपीओ सरोज चौधरी संसा में मौजूद रही. शहर के केंद्र संख्या 165 पर उपमुख्य […]

विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ सामाजिक अंकेक्षण दाउदनगर (अनुमंडल). प्रखंड के 160 आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार को सामाजिक अंकेक्षण किया गया. ग्रामीण क्षेत्रों में वार्ड सदस्य की अध्यक्षता एवं शहरी क्षेत्र में वार्ड पार्षदों की अध्यक्षता में स्थिति की जानकारी ली गयी. सीडीपीओ सरोज चौधरी संसा में मौजूद रही. शहर के केंद्र संख्या 165 पर उपमुख्य पार्षद कौशलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में जांच की गयी. यहां पर पर्यवेक्षक के रूप में बीडीओ द्वारा प्रतिनियुक्त नगर पंचायत के स्वच्छता निरीक्षक अक्षयवर चौबे, शिक्षक प्रतिनिधि स्वीटी मिश्रा, महिला पर्यवेक्षिका कविता कुमारी मौजूद रहे. विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण जिला की टीम ने भी किया. टीएचआर पोषाहार एवं अन्य योजनाओं का अंकेक्षण किया गया तथा उनकी स्थिति की जानकारी ली गयी. अंकेक्षण के लिए ब्लाॅक की ओर से आठ पर्यवेक्षक लगाये गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन