अग्निपीड़ितों को मिले कीचेन सेट व कपड़े

Published at :01 Dec 2015 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
अग्निपीड़ितों को मिले कीचेन सेट व कपड़े

अग्निपीड़ितों को मिले कीचेन सेट व कपड़े (फोटो नंबर-20)कैप्शन- पीडि़त को सामग्री देते रेड क्रॉस के कर्मी औरंगाबाद (नगर)मंगलवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने मानवता का परिचय देते हुए तीन अग्निपीड़ितों को राहत सामग्री दी. जानकारी देते हुए रेड क्रॉस के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि 14 नवंबर को सदर प्रखंड की फेसर […]

विज्ञापन

अग्निपीड़ितों को मिले कीचेन सेट व कपड़े (फोटो नंबर-20)कैप्शन- पीडि़त को सामग्री देते रेड क्रॉस के कर्मी औरंगाबाद (नगर)मंगलवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने मानवता का परिचय देते हुए तीन अग्निपीड़ितों को राहत सामग्री दी. जानकारी देते हुए रेड क्रॉस के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि 14 नवंबर को सदर प्रखंड की फेसर पंचायत अंतर्गत दरियापुर गांव के जगनारायण चंद्रवंशी, शिवकुमार चंद्रवंशी, बली चंद्रवंशी के घर में आग लग गयी थी. इसके कारण इनलोगों का घर पूरी तरह से जल कर राख हो गया था. तीनों पीड़ित परिवार राहत सामग्री के लिए आवेदन दिये थे. उस पर इन्हें तत्काल कीचेन शेट, बल्टी, धोती, साड़ी, मच्छरदानी सहित अन्य सामान दिये गये. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि संस्था का काम पीड़ित परिवारों को मदद पहुंचाना है. इस मौके पर कृष्णा सिंह, गुड्डू कुमार, श्रवण कुमार, विकास कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन