चोरी की बाइक के साथ तीन पकड़ाये

Published at :01 Dec 2015 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ तीन पकड़ाये

चोरी की बाइक के साथ तीन पकड़ाये ओबरा (औरंगाबाद) ओबरा थाने की पुलिस ने चोरी के बाइक के साथ तीन चोरों को झारखंड राज्य के पलामू जिला अंतर्गत छतरपुर से गिरफ्तार किया है. ओबरा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिन पहले ओबरा बाजार के व्यवसायी संजू कुमार के घर से चोरों ने बाइक […]

विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ तीन पकड़ाये ओबरा (औरंगाबाद) ओबरा थाने की पुलिस ने चोरी के बाइक के साथ तीन चोरों को झारखंड राज्य के पलामू जिला अंतर्गत छतरपुर से गिरफ्तार किया है. ओबरा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिन पहले ओबरा बाजार के व्यवसायी संजू कुमार के घर से चोरों ने बाइक की चोरी कर ली थी. इस घटना से संबंधित सूचना पुलिस को दी थी. पुलिस छानबीन में सूचना पर छतरपुर पहुंची और छापेमारी कर दिलीप डोम, संजय डोम, दीपक डोम को गिरफ्तार किया गया. इनलोगों के निशानदेही पर चोरी गयी बाइक बरामद कर लिया गया. पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन