पुनपुन में अशोक सिंघल का अस्थि कलश विसर्जित

पुनपुन में अशोक सिंघल का अस्थि कलश विसर्जित अस्थि कलश यात्रा से राममय हुआ वातावरण फोटो नंबर-11,परिचय-अशोक सिंघल के कलश यात्रा में शामिल विश्व हिंदू ,बजरंगदल, विद्यार्थी व हिंदू सेना के कार्यकर्ता औरंगाबाद.राम जन्मभूमि आंदोलन के प्ररेणा अशोक सिंघल की अस्थि कलश यात्रा से पूरा औरंगाबाद का वातावरण राममय हो गया. कलश यात्रा शहर के […]
पुनपुन में अशोक सिंघल का अस्थि कलश विसर्जित अस्थि कलश यात्रा से राममय हुआ वातावरण फोटो नंबर-11,परिचय-अशोक सिंघल के कलश यात्रा में शामिल विश्व हिंदू ,बजरंगदल, विद्यार्थी व हिंदू सेना के कार्यकर्ता औरंगाबाद.राम जन्मभूमि आंदोलन के प्ररेणा अशोक सिंघल की अस्थि कलश यात्रा से पूरा औरंगाबाद का वातावरण राममय हो गया. कलश यात्रा शहर के सत्येंद्र नगर स्थित दुर्गा मंदिर से शुरू होकर पुरानी जीटी रोड, रमेश चौक, मुख्य बाजार, धर्मशाला चौक होते हुए गांधी मैदान स्थित बूढ़ा मंदिर स्थित प्रांगण में पहुंचे. रास्ते में राष्ट्र भक्तों ने अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा कर नारे लगाये. अशोक सिंघल अमर रहे, सौंगध राम का खाते हैं, मंदिर वहीं बनायेंगे, सिंघल तेरा संघर्ष मूर्त रूप लेगा आदि नारे लगाते रहे. मंदिर परिसर में राम भक्तों ने अशोक सिंघल के तसवीर व अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित की. अस्थि कलश वाहन से औरंगाबाद-डेहरी पथ में दयालपुर गांव के समीप पुनपुन नदी में विसर्जित किया गया. कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका सिंह चौहान, जिला मंत्री जितेंद्र सिंह, धर्मप्रसार जिलाध्यक्ष सूबेदार पासवान, प्रांतीय पदाधिकारी,अवधेश कुमार सिंह काली किंकर, अर्जुन चौधरी, डाॅ संत प्रसाद, हिंदू महासभा अनिल सिंह, बजरंग दल के विक्रम कुमार, सुदेश्वर पासवान, नगर पार्षद अशोक सिंह, प्रो राम विलास, प्रो एसपी राय, सरयू सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










