मखरा में ट्रांसफॉर्मर रहते बिजली नहीं

मखरा में ट्रांसफाॅर्मर रहते बिजली नहीं ओबरा.प्रखंड के मखरा गांव में बिजली विभाग द्वारा कई वर्ष पहले 16 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है. लेकिन, गांव केे लोगों बिजली से वंचित हैं. गांव के लाल बदन पासवान, विजय पासवान, सुरेंद्र भुइंया, अशोक चौधरी, संजय ने बताया कि विगत दो माह पहले विधायक कोटे से 16 […]
मखरा में ट्रांसफाॅर्मर रहते बिजली नहीं ओबरा.प्रखंड के मखरा गांव में बिजली विभाग द्वारा कई वर्ष पहले 16 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है. लेकिन, गांव केे लोगों बिजली से वंचित हैं. गांव के लाल बदन पासवान, विजय पासवान, सुरेंद्र भुइंया, अशोक चौधरी, संजय ने बताया कि विगत दो माह पहले विधायक कोटे से 16 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है, लेकिन आज तक ट्रांसफाॅर्मर से बिजली प्रवाहित नहीं की गयी है, जिसके कारण गांव के लोग लालटेन का सहारा ले रहे हैं. विभागीय उदासीनता के कारण यह स्थिति उत्पन्न है. लोगों ने बताया कि खास कर छात्र-छात्राओं को शाम के समय पढ़ने में परेशानी होती है. इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ प्रीतम कुमार ने बताया कि मखरा गांव में जल्द ही बिजली आपूर्ति की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










