डीजल अनुदान नहीं मिलने से किसान परेशान

Published at :19 Nov 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
डीजल अनुदान नहीं मिलने से किसान परेशान

डीजल अनुदान नहीं मिलने से किसान परेशान मदनपुर (औरंगाबाद)मदनपुर प्रखंड के किसानों को धान की फसल बचाने के लिए डीजल अनुदान की सरकार की कागजों की शोभा बढ़ा रही है. किसान ईश्वरी सिंह, लालदेव यादव, दिनेश सिंह, मनोज सिंह ने बताया कि पदाधिकारियों की अफसरशाही व किसान विरोधी रवैये के कारण मदनपुर प्रखंड में अब […]

विज्ञापन

डीजल अनुदान नहीं मिलने से किसान परेशान मदनपुर (औरंगाबाद)मदनपुर प्रखंड के किसानों को धान की फसल बचाने के लिए डीजल अनुदान की सरकार की कागजों की शोभा बढ़ा रही है. किसान ईश्वरी सिंह, लालदेव यादव, दिनेश सिंह, मनोज सिंह ने बताया कि पदाधिकारियों की अफसरशाही व किसान विरोधी रवैये के कारण मदनपुर प्रखंड में अब तक डीजल अनुदान किसानों को नहीं मिला है. जबकि, सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव से एक माह पहले ही रुपये भेज दी गयी है, जो बैंक में पड़े हैं. पदाधिकारी कभी आचार संहिता तो कभी चुनाव, तो कभी दीपावली व छठ का हवाला देकर वितरण विलंब कर रहे हैं. इस बार डीजल अनुदान किसानों के सीधे बैंक पासबुक में जमा करना है. इससे पदाधिकारियों द्वारा आना-कानी की जा रही है. किसानों ने अविलंब ही डीजल अनुदान वितरण कराने की मांग जिलाधिकारी से की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन