जयंती पर इंदिरा गांधी को किया याद

Published at :19 Nov 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
जयंती पर इंदिरा गांधी को किया याद

जयंती पर इंदिरा गांधी को किया याद (फोटो नंबर-7) परिचय-पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाते कांगे्रसी कार्यकर्ता मदनपुर (औरंगाबाद)मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 98वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने की. उपस्थित लोगों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर […]

विज्ञापन

जयंती पर इंदिरा गांधी को किया याद (फोटो नंबर-7) परिचय-पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाते कांगे्रसी कार्यकर्ता मदनपुर (औरंगाबाद)मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 98वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने की. उपस्थित लोगों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया. प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि स्व. श्रीमती गांधी बहुत ही सशक्त प्रधानमंत्री थी. इनके नेतृत्व में बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया. जमींदारी प्रथा को समाप्त किया गया. गरीबी उन्मूलन के लिए 20 सूत्री कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. उन्होंने पूरे विश्व के मानचित्र पर भारत की एक अलग पहचान स्थापित की. इस मौके पर विश्वनाथ सिंह, विनय सिंह, सत्यनारायण सिंह, गोपाल सिंह, पदुमदेव सिंह, हरवंश सिंह, मोहम्मद इकबाल, रमेश पासवान व अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन