सूखाड़ से किसान भूखमरी के कगार पर

सूखाड़ से किसान भूखमरी के कगार पर औरंगाबाद (ग्रामीण) जिले के अधिकांश प्रखंडों में सूखाड़ के कारण किसानों के सामने भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. किसान किसी तरह धान की फसल तो लगाया लेकिन बारिश नहीं होने से सारी फसल नष्ट हो गयी. इसकी सुद लेने के लिये न तो कोई अधिकारी पहुंचे […]
सूखाड़ से किसान भूखमरी के कगार पर औरंगाबाद (ग्रामीण) जिले के अधिकांश प्रखंडों में सूखाड़ के कारण किसानों के सामने भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. किसान किसी तरह धान की फसल तो लगाया लेकिन बारिश नहीं होने से सारी फसल नष्ट हो गयी. इसकी सुद लेने के लिये न तो कोई अधिकारी पहुंचे और न ही जन प्रतिनिधि. आज किसानों की हालत काफी नाजुक होते जा रहा है. एक तरफ बारिश के अभाव में तो दूसरी तरफ सिंचाई साधन की उपलबधता नहीं होने के कारण परेशान है. यें बातें राजद के प्रदेश महासचिव इ सुबोध कुमार सिंह ने बुधवार को एक प्रेस बयान जारी कर कहा है. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही ऐसी है कि आज भी कई प्रखंडों के किसानों को डीजल अनुदान की राशि नहीं मिली है. सरकार द्वारा राशि उपलब्ध होने के बाद भी अधिकारियों द्वारा अनुदान नहीं देना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि जिन प्रखंड के किसानों को डीजल अनुदान की राशि नहीं मिली है उस पर कार्रवाई करते हुए शीघ्र वितरित कराया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










