दिनेश के आकर्षक पेंटिंग को सबने सराहा

दिनेश के आकर्षक पेंटिंग को सबने सराहा (फोटो नंबर-3) परिचय- पेंटिंग देखते बीडीओ ,थानाध्यक्ष व अन्य रफीगंज (औरंगाबाद)शहर के बाबूगंज मुहल्ला अंतर्गत काली स्थान के पास पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलजारी कुमार पंडित व थानाध्यक्ष अंजय चौधरी ने किया. दिनेश कुमार सूरज द्वारा बनायी गयी पूर्व राष्ट्रपति एपीजे […]
दिनेश के आकर्षक पेंटिंग को सबने सराहा (फोटो नंबर-3) परिचय- पेंटिंग देखते बीडीओ ,थानाध्यक्ष व अन्य रफीगंज (औरंगाबाद)शहर के बाबूगंज मुहल्ला अंतर्गत काली स्थान के पास पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलजारी कुमार पंडित व थानाध्यक्ष अंजय चौधरी ने किया. दिनेश कुमार सूरज द्वारा बनायी गयी पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की माता चंद्रकाला देवी सहित अन्य आकर्षक चित्र व पेंटिंग की सराहना उपस्थित दर्शकों ने की. बीडीओ ने कहा कि रफीगंज जैसे छोटे जगह में पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाना बड़ी बात है. जिला व राज्य स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन होना चाहिए. इससे यहां के युवाओं में छिपी प्रतिभा समाज के पटल पर आ सके. इस अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ किशोर कुमार, हरेंद्र सिंह, शिवदयाल गुप्ता, मनोज मधुकर व अरुण कुमार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










