आग लगा छह माह की बेटी के साथ महिला ने दी जान

Published at :02 Nov 2015 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
आग लगा छह माह की बेटी के साथ महिला ने दी जान

आग लगा छह माह की बेटी के साथ महिला ने दी जान मामला संदेह के घेरे में, पुलिस ने दर्ज किया यूडी केसरफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज थाना क्षेत्र के जाखिम गांव में एक महिला ने छह माह की अपनी बेटी के साथ आग लगा कर आत्महत्या कर ली. हालांकि, घटना संदेह के घेरे में है. पुलिस का […]

विज्ञापन

आग लगा छह माह की बेटी के साथ महिला ने दी जान मामला संदेह के घेरे में, पुलिस ने दर्ज किया यूडी केसरफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज थाना क्षेत्र के जाखिम गांव में एक महिला ने छह माह की अपनी बेटी के साथ आग लगा कर आत्महत्या कर ली. हालांकि, घटना संदेह के घेरे में है. पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या लगता है. मिली जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय रूनम देवी का पति राजेश कुमार के बीच अंडा बनाने को लेकर विवाद हुआ था. सोमवार की सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच नोक-झोंक हुई. पति के वापस जाने के बाद महिला ने अपनी छह माह की बेटी के साथ आग लगा कर आत्महत्या कर ली. यह भी जानकारी मिली है कि महिला ने अपने घर में अकेले होने के बाद यह कदम उठाया है. घटना की सूचना पाकर रफीगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया. रफीगंज थानाध्यक्ष अंजय चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या से जुड़ा है. फिलहाल पूछताछ के लिए पति राजेश कुमार को हिरासत में लिया गया है. यूडी केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन