लखडिहरा में जलमीनार से नहीं मिला एक बूंद पानी

लखडिहरा में जलमीनार से नहीं मिला एक बूंद पानी (फोटो नंबर-7)परिचय- बंद पड़ा जलमीनार ओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड के लखडिहरा गांव में सरकार द्वारा लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए जलमीनार का निर्माण कराया था. लेकिन जलमीनार से पानी की एक बूंद लोगों को नहीं मिल पाया, जिसके कारण गांव के लोग ठगे महसूस कर रहे […]
लखडिहरा में जलमीनार से नहीं मिला एक बूंद पानी (फोटो नंबर-7)परिचय- बंद पड़ा जलमीनार ओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड के लखडिहरा गांव में सरकार द्वारा लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए जलमीनार का निर्माण कराया था. लेकिन जलमीनार से पानी की एक बूंद लोगों को नहीं मिल पाया, जिसके कारण गांव के लोग ठगे महसूस कर रहे हैं. लाखों रुपये की लागत से बनाये गये जलमीनार बेकार साबित हो रहे हैं. गांव के चितरंजन सिंह, लाल सिंह, आरके सिंह, अरुण कुमार ने बताया कि जब जलमीनार का निर्माण हो रहा था तभी लोगों में आस जगी थी कि अब पानी घर-घर मुहैया कराया जायेगा. लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण छलावा साबित हो रहा है.गांव में बिछाये गये पाइप में जंग लग रहा है. लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि बड़ी -बड़ी आश्वासन देकर चले जाते है, लेकिन बंद पड़े जलमीनार को चालू करने के लिए कोई पहल नहीं कर रहे हैं. लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बंद पड़े जलमीनार को चालू कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










