बारुण में यात्री शेड नहीं होने से परेशानी

बारुण में यात्री शेड नहीं होने से परेशानी बारुण (औरंगाबाद) बारुण मुख्यालय स्थित खेल मैदान के समीप बस स्टैंड है. यहां से बारुण के आसपास क्षेत्रों के लोग गाड़ी पकड़ते हैं. बस स्टैंड केवल नाम का है. वहां यात्रियों के लिए कोई भी सुविधा नहीं है. गाड़ी पकड़ने आये यात्री रमेश सिंह, भारद्वाज यादव, ऋषि […]
बारुण में यात्री शेड नहीं होने से परेशानी बारुण (औरंगाबाद) बारुण मुख्यालय स्थित खेल मैदान के समीप बस स्टैंड है. यहां से बारुण के आसपास क्षेत्रों के लोग गाड़ी पकड़ते हैं. बस स्टैंड केवल नाम का है. वहां यात्रियों के लिए कोई भी सुविधा नहीं है. गाड़ी पकड़ने आये यात्री रमेश सिंह, भारद्वाज यादव, ऋषि कुमार, अंशु, प्रिया, रजनी ने बताया कि गाड़ी पकड़ने के लिये हमेशा खड़े ही रहना पड़ता है. बैठने के लिए एक यात्री शेड तक नहीं बनवाया गया है. इसके वजह से गरमी, ठंड, बरसात में खड़े होकर ही गाड़ी का इंतजार करना पड़ता है. यात्री शेड न होने की वजह से जब कभी बारिश होती है तो दुकान में आश्रय लेना पड़ता है. छात्राओं ने बताया कि गाड़ी के लिए जब हम खड़े होते हैं तो कुछ मनचले घुरते रहते हैं जिससे हमें काफी असहज महसूस होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










