नियोजनालय आपके द्वार कार्यक्रम सूही में तीन को

नियोजनालय आपके द्वार कार्यक्रम सूही में तीन कोकुटुंबा (औरंगाबाद)कुटुंबा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में नियोजनालय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया जाना है. इसकी जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार ने दी. उन्होंने बताया है कि रोजगार के लिए आठवां पास से उच्च शिक्षा प्राप्त प्रयासरत युवक-युवतियां का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया […]
नियोजनालय आपके द्वार कार्यक्रम सूही में तीन कोकुटुंबा (औरंगाबाद)कुटुंबा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में नियोजनालय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया जाना है. इसकी जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार ने दी. उन्होंने बताया है कि रोजगार के लिए आठवां पास से उच्च शिक्षा प्राप्त प्रयासरत युवक-युवतियां का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जायेगा. सरकारी नौकरियों के लिये जिले में वैकेंसी आयेगी तो रजिस्टर्ड लोगों में से ही रोजगार पाने का हकदार होंगे तथा उन्हीं का नाम नियोजनालय से भेजा जायेगा. बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग पहली बार इस कार्यक्रम को कुटुंबा प्रखंड की सूही पंचायत मुख्यालय में तीन नवंबर को शुरू कर रहा है.अधिकारियों ने बताया कि इसके लिये अभ्यर्थियों को योग्यता व आवासीय, जन्म, जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा. उन्होंने इसके प्रचार प्रसार की जिम्मेवारी पंचायत प्रतिनिधियों को दिया है और कार्य में सहयोग करने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










