दो दिन में शक्षिकों को मिलेगा वेतन

Published at :01 Nov 2015 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
दो दिन में शक्षिकों को मिलेगा वेतन

दो दिन में शिक्षकों को मिलेगा वेतन औरंगाबाद (नगर)परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की मासिक बैठक रविवार को शहर के गेट स्कूल में हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने की. इस दौरान उन्होंने कहा कि संघ की पहल पर मदनपुर के 21 शिक्षकों की सेवा पुस्तिका में पे निर्धारण करते हुए दो दिनों के […]

विज्ञापन

दो दिन में शिक्षकों को मिलेगा वेतन औरंगाबाद (नगर)परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की मासिक बैठक रविवार को शहर के गेट स्कूल में हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने की. इस दौरान उन्होंने कहा कि संघ की पहल पर मदनपुर के 21 शिक्षकों की सेवा पुस्तिका में पे निर्धारण करते हुए दो दिनों के अंदर वेतन खाते में जाने की बात कही. वहीं रफीगंज के 106, देव प्रखंड के 50 शिक्षकों का पे निर्धारण प्रपत्र सर्विस पुस्तिका के साथ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(स्थापना) के कार्यालय में जमा है. जो एक से दो दिनों में वेतन का भुगतान कर दिया जायेगा. संघ शिक्षकों को पे निर्धारण करवाने में लगातार तत्पर है. इस मौके पर जिला महासचिव अनिल कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह, नंद किशोर प्रसाद, रमेश कुमार, शशिभूषण, पंकज, शैलेस आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन