प्रारंभिक शक्षिक संघ ने की बैठक

Published at :01 Nov 2015 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
प्रारंभिक शक्षिक संघ ने की बैठक

प्रारंभिक शिक्षक संघ ने की बैठक ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार रंजन की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान प्रखंड के शिक्षक उपस्थित थे. शिक्षकों ने बयान जारी कर बताया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उमाशंकर सिंह द्वारा शिक्षकों का वेतनमान निर्धारण प्रमाण पत्र जिला […]

विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षक संघ ने की बैठक ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार रंजन की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान प्रखंड के शिक्षक उपस्थित थे. शिक्षकों ने बयान जारी कर बताया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उमाशंकर सिंह द्वारा शिक्षकों का वेतनमान निर्धारण प्रमाण पत्र जिला कार्यक्रम पदाधिकारी औरंगाबाद को जमा कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि सेवा पुस्तिका का निर्धारण किया जा रहा है, जो जल्द जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कार्यालय में जमा करा दिया जायेगा. इसके लिये प्रखंड के सभी शिक्षकों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उमा शंकर सिंह को बधाई देते हुए कहा कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वह काफी सराहनीय है. इस मौके पर शिक्षक अजय कुमार, सचिव प्रभात कुमार, सरोज पांडेय, सतीश कुमार कश्यप, अमित कुमार, रूबी कुमारी,राजीव कुमार, प्रतिभा कुमारी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन