स्कूल का आंकड़ा तैयार करने के लिए दिये गये टप्सि

Published at :31 Oct 2015 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूल का आंकड़ा तैयार करने के लिए दिये गये टप्सि

स्कूल का आंकड़ा तैयार करने के लिए दिये गये टिप्स (फोटो नंबर-26) परिचय-प्रशिक्षण में भाग लेते शिक्षक कुटुंबा (औरंगाबाद) स्कूल के हेडमास्टर अपने विद्यालय का आंकड़ा संग्रह प्रपत्र तैयार कर विभाग को देंगे. इसके लिए उन्हें प्रपत्र उपलब्ध कर दिया गया. साथ ही शनिवार को इस संधारन के लिए बीआरसी अंबा में ट्रेनिंग भी दी […]

विज्ञापन

स्कूल का आंकड़ा तैयार करने के लिए दिये गये टिप्स (फोटो नंबर-26) परिचय-प्रशिक्षण में भाग लेते शिक्षक कुटुंबा (औरंगाबाद) स्कूल के हेडमास्टर अपने विद्यालय का आंकड़ा संग्रह प्रपत्र तैयार कर विभाग को देंगे. इसके लिए उन्हें प्रपत्र उपलब्ध कर दिया गया. साथ ही शनिवार को इस संधारन के लिए बीआरसी अंबा में ट्रेनिंग भी दी गयी. जिला से आये ट्रेनर जितेंद्र कुमार ने सभी प्रधान शिक्षकों को इसके बारे में अद्यतन जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रपत्र के साथ पहले का आंकड़ा भी दिया जा रहा है, जिन स्कूलों के आंकड़ा में बदलाव हो गया है वहां के प्रधान शिक्षक नये आंकड़ों का अद्यतन करेंगे. अल्पसंख्यक व अभिवंचित वर्ग के बच्चों का डाटा सावधानी से भरने पर बल दिया गया. पढ़े भारत-बढ़े भारत कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए बीआरपी चंद्रशेखर प्रसाद साहू ने कहा कि इसके लिए प्रत्येक स्कूल में पहली व दूसरी कक्षा के नये शिक्षक नामित किये जायेंगे. नामित शिक्षक दोनों कक्षा के बच्चों को अभ्यास पुस्तिका पर लेखनी करायेंगे. प्रधान शिक्षकों को वैसे बच्चों का आंकड़ा संग्रह कर कार्यालय में देने की बात कही गयी. जिनका खाता प्रधानमंत्री जन धन योजना से खुला है. स्कूल के कितने बच्चों को अब तक आधार कार्ड बना है, कितने बच्चे इससे वंचित हैं इसका रिपोर्ट भी स्कूल के हेडमास्टर कार्यालय को देंगे. इस अवसर पर सभी स्कूलों के हेडमास्टर शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन