सदर अस्पताल में शुरू होगा स्वास्थ्य बीमा योजना

सदर अस्पताल में शुरू होगा स्वास्थ्य बीमा योजना (फोटो नंबर-25) कैप्शन- सदर अस्पताल में निरीक्षण करते वरीय उपसमाहर्ता सीमा कुमारी औरंगाबाद (नगर)राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की सुविधा अब सदर अस्पताल में बहाल होगी. इस सुविधा को बहाल करने को लेकर शनिवार को वरीय उप समाहर्ता सीमा कुमारी ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस […]
सदर अस्पताल में शुरू होगा स्वास्थ्य बीमा योजना (फोटो नंबर-25) कैप्शन- सदर अस्पताल में निरीक्षण करते वरीय उपसमाहर्ता सीमा कुमारी औरंगाबाद (नगर)राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की सुविधा अब सदर अस्पताल में बहाल होगी. इस सुविधा को बहाल करने को लेकर शनिवार को वरीय उप समाहर्ता सीमा कुमारी ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों व चिकित्सकों को कई दिशा निर्देश दिये. वरीय उपसमाहर्ता ने कहा कि सदर अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मरीजों को दिया जाना है. इसको लेकर यहां पर कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर भी अपलोड किया जा चुका है. बावजूद पदाधिकारी व चिकित्सकों के अभाव में अभी तक सुविधा को बहाल नहीं किया गया है, जो ठीक नहीं है. आगे से यदि इस तरह की व्यवस्था देखने को मिलेगी तो जिलाधिकारी को रिपोर्ट करेंगे. व्यवस्था शुरू हो जाने से आम मरीजों को लाभ होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










