शक्षिकों को एकजुट रहने का आह्वान

Published at :31 Oct 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
शक्षिकों को एकजुट रहने का आह्वान

शिक्षकों को एकजुट रहने का आह्वान (फोटो नंबर-15) परिचय- बैठक करते शिक्षक नवीनगर (औरंगाबाद)बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कुमार की अध्यक्षता में मध्य विद्यालय नवीनगर प्रांगण में शनिवार को आयोजित की गयी. इस दौरान शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव सह जिलाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह, जिला सचिव मृत्युंजय कुमार […]

विज्ञापन

शिक्षकों को एकजुट रहने का आह्वान (फोटो नंबर-15) परिचय- बैठक करते शिक्षक नवीनगर (औरंगाबाद)बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कुमार की अध्यक्षता में मध्य विद्यालय नवीनगर प्रांगण में शनिवार को आयोजित की गयी. इस दौरान शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव सह जिलाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह, जिला सचिव मृत्युंजय कुमार सिंह को प्रखंड इकाई की ओर से उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गयी. साथ ही अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों को मिलने वाला वेतनमान संघ की लंबी लड़ाई का परिणाम है. जिलाध्यक्ष व सचिव ने शिक्षक हीत 2003 से ही अनवरत संघर्ष किया तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए दिन-रात कार्य करते रहे. सेवा पुस्तिका व वेतनमान का निर्धारण व अद्यतीकरण संघ द्वारा नि:शुल्क करवाने की बात कही गयी. साथ ही इसमें सभी शिक्षकों का सहयोग अपेक्षित बताया गया. साथ ही शिक्षकों को एकजुट रहने का आह्वान किया. इस दौरान पंचम कुमार,अनु विकास, अनवर हुसैन,धर्मेंद्र राम, वीरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार,मंजु कुमारी, शहाना प्रवीन उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन