जिनोरिया-कोठिहा रोड बदहाल

जिनोरिया-कोठिहा रोड बदहाल दाउदनगर (अनुमंडल) जिनोरिया-कोठिहा पथ बदहाल रहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. यह रोड एनएच 98 स्थित दाउदनगर से जिनोरिया गांव को ओबरा प्रखंड के कोठिहा व गैनी गांव को जोड़ता है. इससे सेवही, मायापुर, तुतुरखी, कोठिहा व गैनी गांव के लगभग सात हजार की आबादी लाभांवित है. लगभग तीन […]
जिनोरिया-कोठिहा रोड बदहाल दाउदनगर (अनुमंडल) जिनोरिया-कोठिहा पथ बदहाल रहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. यह रोड एनएच 98 स्थित दाउदनगर से जिनोरिया गांव को ओबरा प्रखंड के कोठिहा व गैनी गांव को जोड़ता है. इससे सेवही, मायापुर, तुतुरखी, कोठिहा व गैनी गांव के लगभग सात हजार की आबादी लाभांवित है. लगभग तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण योजना के तहत 2012 में हुआ था. मायापुर निवासी व राजद के प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह पथ बनने के साथ ही उखड़ते चला गया. सेवही, धेवही व मायापुर पुल के पास सड़क बदहाल होने के कारण चारपहिया वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है. बरसात में तो स्थिति अत्यंत दयनीय हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










