जंगली सूअर के आतंक से किसान परेशान

Published at :31 Oct 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
जंगली सूअर के आतंक से किसान परेशान

जंगली सूअर के आतंक से किसान परेशान दाउदनगर (अनुमंडल)दाउदनगर प्रखंड के पूर्णा बिगहा गांव के किसान जंगली सूअर के आतंक से परेशान हैं. यह गांव सोनतटीय क्षेत्र से सटा हुआ है. गांव के किसानों का खेत सोनतटीय क्षेत्र में है. अभी धान की फसल लगी हुई है. रात में आकर जंगली सूअर धान की फसल […]

विज्ञापन

जंगली सूअर के आतंक से किसान परेशान दाउदनगर (अनुमंडल)दाउदनगर प्रखंड के पूर्णा बिगहा गांव के किसान जंगली सूअर के आतंक से परेशान हैं. यह गांव सोनतटीय क्षेत्र से सटा हुआ है. गांव के किसानों का खेत सोनतटीय क्षेत्र में है. अभी धान की फसल लगी हुई है. रात में आकर जंगली सूअर धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं. किसान व ग्रामीण कमलेश सिंह, राम प्रवेश सिंह, शिव नारायण सिंह, मनोज कुमार, सिद्धनाथ राम ने बताया कि इस गांव के किसानों का लगभग 50 एकड़ खेत में सोनम व सुपर मंसूरी प्रजाति की धान लगी हुई है. धान में बाल निकलने के बाद ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है. रात के समय सोनतटीय क्षेत्र से जंगली सूअर पहुंचते हैं और रात में धान की बाल को नोच कर उसे बरबाद कर दे रहे हैं. किसानों ने बताया कि जंगली सूअरों ने अब तक लगभग 20 से 25 बीघा खेतों में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन