घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी

Published at :31 Oct 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी

घर का ताला तोड़ लाखों की चोरीबिराटपुर केवानी मुहल्ला में गृहस्वामी को बंद कर जेवरात के साथ 75 हजार नगद भी ले गये चोर, मामला दर्ज(फोटो नंबर-11,12)कैप्शन- बाद में औरंगाबाद (ग्रामीण) औरंगाबाद शहर के बिराटपुर केवानी मुहल्ला पुलिस चौकी नंबर दो के समीप विनोद कुमार श्रीवास्तव के घर भीषण चोरी की घटना घटी है. शनिवार […]

विज्ञापन

घर का ताला तोड़ लाखों की चोरीबिराटपुर केवानी मुहल्ला में गृहस्वामी को बंद कर जेवरात के साथ 75 हजार नगद भी ले गये चोर, मामला दर्ज(फोटो नंबर-11,12)कैप्शन- बाद में औरंगाबाद (ग्रामीण) औरंगाबाद शहर के बिराटपुर केवानी मुहल्ला पुलिस चौकी नंबर दो के समीप विनोद कुमार श्रीवास्तव के घर भीषण चोरी की घटना घटी है. शनिवार की सुबह चोरों ने घर का ताला तोड़ 75 हजार रुपये नगद, एक लाख मूल्य के सोने के जेवरात, 50 हजार रुपये मूल्य के चांदी के जेवरात व हजारों रुपये के अन्य सामान चोरी कर ली. घटना का अंजाम चोरों ने तब दिया जब गृहस्वामी एक कमरे में सोये थे और बाहर से उस कमरे का दरवाजा बंद कर दिया था. इस घटना की प्राथमिकी शनिवार को नगर थाने में धारा 457,380 के तहत कांड संख्या 455/15 के रूप में दर्ज की गयी है. अज्ञात चोरों को आरोपित बनाया गया है. गृहस्वामी विनोद कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि शनिवार की अहले सुबह तीन बजे के करीब जब वह सोया थे उसी समय हलचल सुनायी पड़ी. घर से जब निकलने की कोशिश की तो दरवाजा बाहर से बंद था. किसी तरह दरवाजे को तोड़ कर बाहर निकले तो घर के अन्य कमरों के ताला टूटे हुए थे. तीन बक्सा, एक वीआपी, पांच मोबाइल, 20 पीस साड़ी के सेट, 75 हजार रुपये नगद, एक लाख के सोने के जेवरात, 50 हजार के चांदी के जेवरात व अन्य कागजात गायब हैं. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष रविप्रकाश सिंह ने बताया कि गृहस्वामी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. घटना में शामिल चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इधर इस घटना के बाद गृहस्वामी के घर सन्नाटा पसर गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन