खेल मैदान नहीं होने से बच्चें निराश

खेल मैदान नहीं होने से बच्चें निराश दाउदनगर (औरंगाबाद) दाउदनगर शहर के पुराना शहर में स्थापित राजकीयकृत कादरी इंटर विद्यालय में खेल का मैदान नहीं होने से विद्यार्थियों को खेलने के लिए तरसना पड़ता है. स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह विद्यालय काफी पुराना है जहां से शिक्षा ग्रहण कर हजारों विद्यार्थी देश-विदेश में नौकरी […]
खेल मैदान नहीं होने से बच्चें निराश दाउदनगर (औरंगाबाद) दाउदनगर शहर के पुराना शहर में स्थापित राजकीयकृत कादरी इंटर विद्यालय में खेल का मैदान नहीं होने से विद्यार्थियों को खेलने के लिए तरसना पड़ता है. स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह विद्यालय काफी पुराना है जहां से शिक्षा ग्रहण कर हजारों विद्यार्थी देश-विदेश में नौकरी कर रहे हैं. विद्यालय का अपना खेल मैदान नहीं है. इससे विद्यार्थियों को फुटबॉल, क्रिकेट व हॉकी खेलने के लिए दूसरे विद्यालयों में जाना पड़ता है. पर, उन्हें वहां भी खेलने के लिए जगह नहीं मिलने के कारण निराशा होना पड़ता है. खेल विद्यार्थियों के लिए जरूरी है, जिससे बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है. सरकार द्वारा अभी तक खेल के मैदान के लिए कोई पहल नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










