पुराना शहर में बैंक की शाखा नहीं रहने से परेशानी

Published at :31 Oct 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
पुराना शहर में  बैंक की शाखा नहीं रहने से परेशानी

पुराना शहर में बैंक की शाखा नहीं रहने से परेशानी दाउदनगर (औरंगाबाद)दाउदनगर शहर के पुराना शहर में एक भी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. स्थानीय निवासी व अधिवक्ता विजय शर्मा, वार्ड पार्षद बसंत कुमार ने बताया कि पुराना शहर में ही दाउदनगर की नींव पड़ी थी. […]

विज्ञापन

पुराना शहर में बैंक की शाखा नहीं रहने से परेशानी दाउदनगर (औरंगाबाद)दाउदनगर शहर के पुराना शहर में एक भी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. स्थानीय निवासी व अधिवक्ता विजय शर्मा, वार्ड पार्षद बसंत कुमार ने बताया कि पुराना शहर में ही दाउदनगर की नींव पड़ी थी. दाउद खां द्वारा बनवाया गया किला आज भी मौजूद है. यहां विभिन्न जातियों के लोग निवास करते हैं. भारी संख्या में लोग देश व विदेश में नौकरी भी करते हैं. यहां से वे अपने परिजनों को पैसे भेजते रहते हैं. पर, एक भी बैंक की शाखा नहीं रहने से उन्हें बाजार व भखरूआ मोड़ जाना पड़ता है. पुराना शहर की आबादी काफी घनी है. एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा अवश्य खुलनी चाहिए ताकि लोगों को पैसे की निकासी में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन