रेलवे आरक्षण काउंटर खुलते ही दलाल हावी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jun 2015 9:55 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर): भूकंप के झटके आने के बाद रेलवे आरक्षण काउंटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था. इस कारण आरक्षण काउंटर पिछले दो महीने से बंद था. लेकिन, जैसे ही रेलवे आरक्षण काउंटर काम शुरू हुआ, वैसे ही दलाल काउंटर पर हावी हो गये. गुरुवार को काउंटर पर पूरे दिन दलालों का जमावड़ा लगा […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर): भूकंप के झटके आने के बाद रेलवे आरक्षण काउंटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था. इस कारण आरक्षण काउंटर पिछले दो महीने से बंद था. लेकिन, जैसे ही रेलवे आरक्षण काउंटर काम शुरू हुआ, वैसे ही दलाल काउंटर पर हावी हो गये. गुरुवार को काउंटर पर पूरे दिन दलालों का जमावड़ा लगा रहा. यात्री टिकट के लिए कतार में खड़े रह गये.
लेकिन, उन्हें टिकट नहीं मिला. कतार में पीछे खड़े यात्री पीछे ही रह गये और बाद में आनेवाले यात्री दलालों के माध्यम से टिकट लेकर चले गये. यात्री सौरभ कुमार ने बताया कि टिकट के लिए सुबह से कतार में खड़े थे. लेकिन टिकट नहीं मिला. वहीं बाद में आये कई लोग टिकट लेकर चले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










