200 विद्यार्थियों को नहीं मिला प्रवेश पत्र !

Published at :16 Jun 2015 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
200 विद्यार्थियों को नहीं मिला प्रवेश पत्र !

दाउदनगर (अनुमंडल): मगध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक पार्ट टू परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है, तो दूसरी तरफ दाउदनगर कॉलेज के लगभग 200 विद्यार्थियों को अभी तक प्रवेश पत्र नहीं मिल सका है. हालांकि, कॉलेज प्रबंधन लगभग एक दर्जन की ही पुष्टि कर रहा है. सोमवार को जब विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र लेने […]

विज्ञापन
दाउदनगर (अनुमंडल): मगध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक पार्ट टू परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है, तो दूसरी तरफ दाउदनगर कॉलेज के लगभग 200 विद्यार्थियों को अभी तक प्रवेश पत्र नहीं मिल सका है. हालांकि, कॉलेज प्रबंधन लगभग एक दर्जन की ही पुष्टि कर रहा है. सोमवार को जब विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र लेने पहुंचे, तो कॉलेज बंद था.

हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गयी. विद्यार्थियों का आरोप है कि लगभग साढ़े 11 बजे कॉलेज का गेट खुला और तब जाकर पता चला कि करीब 200 विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र आया ही नहीं है. इस कॉलेज के 1046 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी है. यही नहीं स्नातक पार्ट वन के फॉर्म भरने वाले छात्र-छात्राओं को भी काफी परेशानी ङोलनी पड़ी. छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि पार्ट वन के फॉर्म के नाम पर 20 रुपये व रजिस्ट्रेशन कार्ड के नाम पर 50 रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी.

छात्र-छात्राओं के विरोध के बाद यह बंद किया गया. कॉलेज परिसर में पेयजल की भी व्यवस्था नहीं है. गरमी से बेहाल हसपुरा अमृतनगर की छात्र श्वेता वर्मा बेहोश होकर गिर पड़ी. उसे आसपास के घरों से लाकर पानी पिलाया गया. वह सुबह आठ बजे से ही स्नातक पार्ट वन का फॉर्म भरने कॉलेज पहुंची थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन