नहर में पानी नहीं होने से किसान चिंतित

Updated at :15 Jun 2015 8:45 AM
विज्ञापन
नहर में पानी नहीं होने से किसान चिंतित

रफीगंज (औरंगाबाद): रफीगंज प्रखंड क्षेत्र में अभी तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया है, जिससे नहरें सूखी है और किसान परेशान दिखाई दे रहे हैं. सूखी नहर होने के कारण बिचड़े की बुआई भी अभी तक नहीं हुई है. आठ जून को मृगशीरा नक्षत्र प्रारंभ हुआ है. यदि इस नक्षत्र में भी बिचड़े की […]

विज्ञापन
रफीगंज (औरंगाबाद): रफीगंज प्रखंड क्षेत्र में अभी तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया है, जिससे नहरें सूखी है और किसान परेशान दिखाई दे रहे हैं. सूखी नहर होने के कारण बिचड़े की बुआई भी अभी तक नहीं हुई है. आठ जून को मृगशीरा नक्षत्र प्रारंभ हुआ है. यदि इस नक्षत्र में भी बिचड़े की बुआई नहीं होने पर धान की अच्छी फसल पर प्रभाव पड़ेगा. 22 जून से आद्र्रा नक्षत्र प्रारंभ होने वाला है. रफीगंज व मदनपुर प्रखंड क्षेत्र का 90 प्रतिशत भू-भाग असिंचित है. इन दोनों प्रखंड में हजारों एकड़ जमीन में लगातार चार वर्षो से समुचित बारिश नहीं होने से धान की बुआई नहीं हो पायी है.
इससे किसान परेशान दिख रहे हैं. किसान गणोश यादव, अरुण शर्मा, अमित सिंह ने बताया कि नहर में पांच दिन के अंदर पानी नहीं छोड़ जाता है तो किसान को इस साल भी परेशानी का ही सामान करना पड़ेगा. किसानों ने जल्द विभाग से नहर में पानी छोड़ने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन