मुठभेड़ में नक्सली ढेर, इंसास बरामद
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 Jun 2015 6:47 AM
विज्ञापन

औरंगाबाद : जिले के देव प्रखंड के ढिबरा के डाभी जंगल में मंगलवार को पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें एक नक्सली मारा गया. उसके पास से इंसास राइफल बरामद हुई है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी. पुलिस ने बताया कि पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के […]
विज्ञापन
औरंगाबाद : जिले के देव प्रखंड के ढिबरा के डाभी जंगल में मंगलवार को पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें एक नक्सली मारा गया. उसके पास से इंसास राइफल बरामद हुई है.
हालांकि, खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी. पुलिस ने बताया कि पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के दुलारे जंगल की सीमा पर पुलिस व नक्सलियों में मुठभेड़ शुरू हुई, तो कई नक्सली बिहार सीमा में घुस आये. पलामू में मुठभेड़ के दौरान जब नक्सली ढिबरा थाना क्षेत्र के छुछिया दुलारे जंगल में घुसे, तो पुलिस से गोलीबारी शुरू हो गयी. चार घंटे तक हुई गोलीबारी में पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










