शादी के सात दिन बाद फरार युवती धनबाद में पकड़ायी

Updated at :07 Jun 2015 9:42 AM
विज्ञापन
शादी के सात दिन  बाद फरार युवती धनबाद में पकड़ायी

औरंगाबाद . विवाह में सात फेरे व सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाकर भी नवविवाहिता शादी के सातवें दिन ही प्रेमी के साथ फरार हो गयी. यह घटना औरंगाबाद शहर में 31 मई को घटी थी. मुफस्सिल थाने की पुलिस ने प्रेमी व प्रेमिका को धनबाद में शनिवार को बरामद कर लिया. इस […]

विज्ञापन

औरंगाबाद . विवाह में सात फेरे व सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाकर भी नवविवाहिता शादी के सातवें दिन ही प्रेमी के साथ फरार हो गयी. यह घटना औरंगाबाद शहर में 31 मई को घटी थी. मुफस्सिल थाने की पुलिस ने प्रेमी व प्रेमिका को धनबाद में शनिवार को बरामद कर लिया.

इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अनंत राम ने बताया कि ओरा गांव में लपुरा गांव के उमेश चौहान का मामा का घर है, जहां वह अक्सर आकर रहता था. इसी क्रम में ओरा गांव के नंद रजक की बेटी के साथ उसका प्रेम प्रसंग चलने लगा. नंदे रजक ने अपनी बेटी की शादी कु टुंबा थाना क्षेत्र के मनोरथा गांव में 24 मई को की थी. 30 मई को नंदे रजक की बेटी अपने मायके ओरा में आयी थी.

31 मई को औरंगाबाद शहर आयी, जहां से उमेश चौहान के साथ फरार हो गयी. इस संबंध में मुफस्सिल थाना में नंदे रजक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसी के आधार पर छापेमारी की जा रही थी. गुप्त सूचना मिली की दोनों धनबाद में रह रहे हैं. पुलिस ने वहां छापेमारी कर बरामद कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती का बयान न्यायालय में दर्ज कराया युवक को जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन