अनुपस्थित रहे दाउदनगर इंस्पेक्टर से पूछा स्पष्टीकरण

औरंगाबाद (नगर). गुरुवार को एसपी बाबू राम ने जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर एसपी ने दाउदनगर इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण पूछा है. जनता दरबार में आये अधिकतर मामले घरेलू विवाद व मारपीट से जुड़े थे. जनता दरबार में उपस्थित सभी सर्किल इंस्पेक्टरों को निर्देश देते […]
इस तरह की कार्रवाई से आम लोगों का पुलिस से भरोसा उठ जायेगा. निष्पक्ष जांच कराएं और निदरेष लोगों को इस मामले से बरी करें. साथ ही, लोगों ने अंबा में हर रोज लग रहे जाम से भी निजात दिलाने की बात कही. इस पर एसपी ने सांसद से कहा कि हत्या के बाद लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे. रोड जाम से हजारों यात्रियों को परेशान होना पड़ता है. जो भी लोग सड़क जाम करेंगे, उन पर कठोर कार्रवाई की जायेगी. किसी भी सूरत पर रोड जाम बरदाश्त नहीं किया जायेगा. रही बात एफआइआर में गलत तरीके से नाम आने का, तो इसकी निष्पक्षता से जांच होगी. निदरेष नहीं फं सेंगे, लेकिन दोषी बचेंगे भी नहीं. जनता दरबार में एसडीपीओ अजय नारायण यादव समेत कई सर्किल इंस्पेक्टर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










