विधायक स्कॉर्पियो छोड़ बाइक से लौटे गांव

Updated at :05 Jun 2015 9:32 AM
विज्ञापन
विधायक स्कॉर्पियो छोड़ बाइक से लौटे गांव

औरंगाबाद (नगर). बुधवार की रात गोह के जदयू विधायक प्रो रणविजय सिंह को भाकपा माओवादी नक्सलियों द्वारा निशाना बनाये की सूचना पर पूरी रात औरंगाबाद पुलिस परेशान रही. पुलिस को सूचना मिली कि नक्सलियों का लोकेशन अजान गांव के पास है और विधायक खैरा गांव में शादी समारोह में भाग लेने गये हुए हैं और […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर). बुधवार की रात गोह के जदयू विधायक प्रो रणविजय सिंह को भाकपा माओवादी नक्सलियों द्वारा निशाना बनाये की सूचना पर पूरी रात औरंगाबाद पुलिस परेशान रही. पुलिस को सूचना मिली कि नक्सलियों का लोकेशन अजान गांव के पास है और विधायक खैरा गांव में शादी समारोह में भाग लेने गये हुए हैं और अजान गांव होते हुए बंदेया लौटने वाले हैं.

पुलिस ने तत्काल विधायक व उनके परिजनों से बात कर जानकारी दी. हालांकि, विधायक अपने स्कॉर्पियो वाहन से अजान गांव पहुंचे और वहीं पर वाहन छोड़ कर मोटरसाइकिल से गांव लौट आये. गुरुवार की दोपहर पूरे घटना की जानकारी विधायक ने एसपी को दी. एसपी बाबू राम ने कहा कि सुरक्षा की जिम्मेवारी मेरी है. सुरक्षा को लेकर जो भी होगा, उसे हम पूरा करेंगे.

हालांकि सतर्क रहें. पूूरे मामले की जानकारी एसपी ने दाउदनगर एसडीपीओ अनवर जावेद, गोह थानाध्यक्ष सहुद अख्तर से ली. साथ ही गोह थानाध्यक्ष को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि जब जानकारी थी तो मुङो क्यों नहीं अवगत कराये. आगे से ऐसी गलती बरदाश्त नहीं की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन