किसानों को जांच के बाद मिलेंगे धान के रुपये
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :30 Apr 2015 10:18 AM
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर): धान बेचने के बाद रुपये के लिए किसानों का इंतजार फिलहाल खत्म होने वाला नहीं है. जो किसान पैक्स गोदाम में 31 मार्च से पहले धान दिये हैं, उन्हें जल्द उसके रुपये मिलेंगे और जो किसान पैक्स गोदाम में न देकर धान को सीधे मिलर के पास जमा किये हैं. वैसे किसानों को […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर): धान बेचने के बाद रुपये के लिए किसानों का इंतजार फिलहाल खत्म होने वाला नहीं है. जो किसान पैक्स गोदाम में 31 मार्च से पहले धान दिये हैं, उन्हें जल्द उसके रुपये मिलेंगे और जो किसान पैक्स गोदाम में न देकर धान को सीधे मिलर के पास जमा किये हैं. वैसे किसानों को रुपये के लिए इंतजार करना होगा.
जिला के प्रभारी मंत्री डॉ विनोद प्रसाद यादव ने कहा कि जो धान की खरीदारी हुई है, उसकी जांच हो रही है. जैसे-जैसे जांच रिपोर्ट आ रही है, उसके अनुसार किसानों को रुपये का भुगतान किया जा रहा है. औरंगाबाद जिले में 50 करोड़ रुपये भेजे गये हैं.
आगे और भेजे जायेंगे. इस जिले में एक लाख 51 हजार एमटी धान खरीदने का लक्ष्य था. इसके एवज में एक लाख 85 हजार एमटी धान की खरीदारी हुई है. कुछ पैक्स अध्यक्ष के कहने पर किसान धान को मिलर के पास भेज दिये थे. इससे परेशानी हो रही है. जब इस पर मंत्री ने डीएम नवीन चंद्र झा से पूछा तो उन्होंने बताया कि जिन किसानों का धान 31 मार्च से पहले पैक्स गोदाम में आ गया है, उसका भुगतान होगा और जिन किसानों का धान बाद में आया है, उन्हें जांच के बाद ही रुपये दिये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










