‘मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी लड़ाई’

Updated at :22 Apr 2015 1:27 AM
विज्ञापन
‘मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी लड़ाई’

ओबरा (औरंगाबाद) : प्रखंड मुख्यालय में नियोजित शिक्षक संघ का धरना मंगलवार को भी जारी रहा. इसमें जिले के शिक्षक संघ के पदाधिकारी व प्रखंड के शिक्षक शामिल हुए. शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया कि जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है, तब तक लड़ाई जारी रहेगी. उन्होंने […]

विज्ञापन
ओबरा (औरंगाबाद) : प्रखंड मुख्यालय में नियोजित शिक्षक संघ का धरना मंगलवार को भी जारी रहा. इसमें जिले के शिक्षक संघ के पदाधिकारी व प्रखंड के शिक्षक शामिल हुए. शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया कि जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है, तब तक लड़ाई जारी रहेगी.
उन्होंने बताया कि प्रखंड में कुछ ऐसे विद्यालय भी हैं जो बंद होने के बावजूद मध्याह्न् भोजन की रिपोर्ट भेजे जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि प्रखंड के गंगा बिगहा, देवकली, आदमा, डिहूरी, अरंडा, प्रखंड कॉलोनी ओबरा, प्राथमिक विद्यालय-ओबरा, मध्य विद्यालय-सदीपुर डिहरी व कारा जैसे विभिन्न विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम होने के बावजूद अधिक मात्र में मध्याह्न् भोजन की रिपोर्ट भेजी जा रही है.
उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी राम प्रवेश सिंह का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इन विद्यालय को चिह्न्ति कर कार्रवाई करने की मांग की है. मौके पर सरोज पांडेय, योगेंद्र दूबे, प्रभात कुमार सिंह, अजय कुमार, संजय कुमार, चंद्रशेखर व अनीता कुमारी आदि मौजूद थे.
औरंगाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, राज्य सरकार शिक्षकों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है. शिक्षक अपनी वेतनमान के लिए राज्य सरकार से हर कदम पर वार्ता से लेकर आंदोलन तक कर चुकी है लेकिन अब भी राज्य सरकार की निंद नहीं टूटी है. उक्त बातें बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह ने मंगलवार को एक बैठक सभा को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों के प्रति तानाशाह रवैया अपना रही है
शिक्षा के नाम पर सिर्फ साक्षरता को दूर करना चाहती है शिक्षित नहीं. प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक अपनी वेतनमान के अब राज्य सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ाई लड़ेगी.शिक्षक नेताओं ने वेतनमान को लेकर पिछले 23 मार्च से आंदोलनरत हैं तभी राज्य सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है.
उन्होंने कहा कि शिक्षकों को चाहे जितना दिन भी विद्यालय बंद क्यो न करना पड़े वेतनमान लेकर ही रहेंगे. इस मौके पर सचिव मृत्युंजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष बख्तियार फसीह समशी, मीडिया प्रभारी राजीव कुमार यादव, कैसर नवाब, संतोष सिंह, रंजीत कुमार शर्मा, पवन सिंह, मो. इमरान अंसारी, अनिल ठाकुर आदि उपस्थित थे.
बारुण प्रतिनिधि के अनुसार, परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की बारुण इकाई बीआरसी में एक बैठक की. नियोजित शिक्षक संघ के राज्य सचिव धनंजय सिंह, जिला संयोजक संतोष कुमार सिंह शिक्षकों को प्रेरित करने के लिए अपनी उपस्थिति दी. प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने कहा कि अपने आंदोलन से शत प्रतिशत विद्यालय में ताला जड़ दिया गया है व वेतन मान मिलने तक अपने आंदोलन को जारी रखने का संकल्प लिया. बैठक में नरेंद्र सिंह, प्रशांत कुमार, शशि कुमार उपस्थित थे.
अंबा प्रतिनिधि के अनुसार, नियोजित शिक्षकों ने माथे पर काली पटी बांध बाइक जुलूस निकाला. नियोजित शिक्षक महासंघ संयुक्त मोरचा के तत्वावधान में जुलूस बीआरसी भवन अंबा से निकली गयी, जो प्रमुख सड़कों में धूम-धूम कर सरकार के विरोध में नारे लगाये. जुलूस का नेतृत्व संजय कुमार सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि सरकार नियोजित शिक्षकों के साथ नाइंसाफी कर रही है. शिक्षा की गुणवत्ता के सुधार में नियोजित शिक्षकों की अहम भूमिका है.
शिक्षकों ने कहा कि हम आश्वासन से मानने वाले नहीं है. आश्वासन देकर सरकार हम सब को बरगला रही है. जुलूस में शिक्षकों ने विभिन्न स्कूलों को भी दौरा भी किया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मरकडेय सिंह व शंभु कुमार ने कहा कि वेतनमान के नाम पर हम सभी एक है. जुलूस में अजय मेहता, निर्भय कुमार सिंह, अवधेश कुमार, नंदन कुमार ठाकुर, सुनील कुमार मिश्र व किशोर कुमार आदि शिक्षक शामिल हुए.
नवीनगर प्रतिनिधि के अनुसार, वेतनमान की मांग को लेकर नियोजित शिक्षकों की हड़ताल जारी है. नियोजित शिक्षक महासंघ के बैनर तले बीआरसी परिसर में धरने पर बैठे शिक्षकों ने कहा कि बुधवार को मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का अरथी जुलूस निकाल शहर का भ्रमण करेंगे. साथ ही बस स्टैंड, नवीनगर चौराहा पर दाह संस्कार किया जायेगा. महासंघ के बैनर तले एलान किया गया कि जब तक वेतनमान की घोषणा सरकार नहीं करती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी.
सरकार की धमकियों से शिक्षक डरने वाले नहीं है. बल्कि, शिक्षकों का शोषण कर रही राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन को और उग्र रूप देते हुए प्रदर्शन किया जायेगा. वेतनमान के बिना हड़ताल वापस नहीं होगी. मौके पर संयोजक धनंजय कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष सदस्य संतोष कुमार, धर्मवीर कुमार, उपेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, वरुण द्विवेदी व मुकेश कुमार आदि मौजूद थे.
देव प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड के नियोजित शिक्षकों ने मंगलवार को भी बीआरसी कैंपस में एक बैठक की. इसकी अध्यक्षता बसंत चौरसिया व संचालन राजकुमार ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सरकार हमलोगों का जब तक वेतनमान नहीं देगी, तब तक हमलोगों का आंदोलन जारी रहेगा. प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रखंड के सभी नियोजित शिक्षक एकजुट होकर हड़ताल को सफल बनाने के लिए एकजुट हैं. सरकार की धमकियों से हमलोग डरनेवाले नहीं हैं. बैठक में नंद किशोर कुमार, दिलीप राज, उदय कुमार व अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
दाउदनगर प्रतिनिधि के अनुसार, वेतनमान की मांग को लेकर नियोजित शिक्षकों की निश्चितकालीन हड़ताल के 13वें दिन बिहार नियोजित शिक्षक महासंघ की प्रखंड इकाई द्वारा प्रखंड संसाधन केंद्र के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया.
धरना की अध्यक्षता करते हुए महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष भोला यादव ने कहा कि समान काम के लिये समान वेतनमान की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन