नगर थाने की पुलिस को चकमा देकर भागा बाल चोर पकड़ाया

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : नगर थाना में चोरी के आरोप में पकड़ा गया बाल चोर मोहम्मद सैफ निवासी अली नगर ने सोमवार को पुलिस को चकमा देकर नगर थाना से भाग निकला. जब इसकी सूचना मिली, तो इसे पीछा कर शहर के गांधी मैदान से पकड़ा गया. जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष राम नरेश प्रसाद सिंह […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : नगर थाना में चोरी के आरोप में पकड़ा गया बाल चोर मोहम्मद सैफ निवासी अली नगर ने सोमवार को पुलिस को चकमा देकर नगर थाना से भाग निकला. जब इसकी सूचना मिली, तो इसे पीछा कर शहर के गांधी मैदान से पकड़ा गया.

जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष राम नरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि चोरी के आरोप में मो.सैफ सहित तीन लोगों को महाराणा प्रताप के लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था.

इन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेशी के लिए ले जाने के लिए थाना में रखा गया था. सोमवार की शाम शौच करने के नाम पर मोहम्मद सैफ को निकाला गया. जो पुलिस को चकमा देकर भाग निकला.

कुछ ही देर बाद इसे गांधी मैदान के पास से पकड़ा गया. थाना से भागने के आरोप में प्राथमिकी दारोगा रामेश्वर राम के बयान पर थाना में दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन