परीक्षा..........जोड़............परीक्षा(फोटो नंबर-22,23) परिचय- निरीक्षण करते डीएम नवीन चंद्र झा, एसडीओ ओम प्रकाश मंडल व एसडीपीओ जावेद और परीक्षा देते अभ्यर्थी

Updated at :16 Mar 2015 2:03 PM
विज्ञापन
परीक्षा..........जोड़............परीक्षा(फोटो नंबर-22,23) परिचय- निरीक्षण करते डीएम नवीन चंद्र झा, एसडीओ ओम प्रकाश मंडल व एसडीपीओ जावेद और परीक्षा देते अभ्यर्थी

दाउदनगर (अनुमंडल)बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित द्वितीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2014 के द्वितीय चरण की परीक्षा दाउदनगर के 10 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई. महिला महाविद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल, कादरी इंटर स्कूल, अशोक इंटर स्कूल, ज्ञान गंगा इंटर स्कूल, विवेकानंद मिशन स्कूल, दाउदनगर कॉलेज, पटेल इंटर विद्यालय, राष्ट्रीय इंटर स्कूल व […]

विज्ञापन

दाउदनगर (अनुमंडल)बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित द्वितीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2014 के द्वितीय चरण की परीक्षा दाउदनगर के 10 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई. महिला महाविद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल, कादरी इंटर स्कूल, अशोक इंटर स्कूल, ज्ञान गंगा इंटर स्कूल, विवेकानंद मिशन स्कूल, दाउदनगर कॉलेज, पटेल इंटर विद्यालय, राष्ट्रीय इंटर स्कूल व बालिका इंटर विद्यालय परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी निर्धारित समय से काफी पहले पहुंच कर परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े दिखे. परीक्षा केंद्रों के भीतर सघन जांच के बाद ही उन्हें जाने दिया गया. निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू होने के बाद परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्वक परीक्षा दी. पहले चरण की अपेक्षा इस चरण की परीक्षा में काफी शांतिपूर्ण माहौल देखा गया. परीक्षार्थियों को मोबाइल तक नहीं ले जाने दिया गया था. सूत्रों ने बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित की गयी पुस्तक भी काफी कम संख्या में परीक्षार्थी लेकर पहुंचे थे. सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किये गये थे. डीएम नवीन चंद्र झा ने डीएवी पब्लिक स्कूल, राष्ट्रीय इंटर विद्यालय व दाउदनगर कॉलेज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया. एसडीओ ओम प्रकाश मंडल व एसडीपीओ अनवर जावेद विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करते दिखे. ओबरा सीओ अनिल कुमार चौधरी, दाउदनगर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं उड़नदस्ता दल घूमते देखे गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन