(फोटो नंबर-17)कैप्शन- गिरफ्तार आरोपित (लीड)

प्राणपुर में नाबालिग से दुष्कर्म विरोध करने पर मारपीट भी कीपरिजनों से शिकायत करने पर छोटे भाई-बहन को जान से मारने की दी धमकीगांववालों को जानकारी होने पर पंचायत लगी पंच के फरमान को युवक व परिजनों ने मनाने से किया इनकार महिला थाने में प्राथमिकी के बाद आरोपित गिरफ्तार औरंगाबाद (नगर)कासमा थाना क्षेत्र के […]
प्राणपुर में नाबालिग से दुष्कर्म विरोध करने पर मारपीट भी कीपरिजनों से शिकायत करने पर छोटे भाई-बहन को जान से मारने की दी धमकीगांववालों को जानकारी होने पर पंचायत लगी पंच के फरमान को युवक व परिजनों ने मनाने से किया इनकार महिला थाने में प्राथमिकी के बाद आरोपित गिरफ्तार औरंगाबाद (नगर)कासमा थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव में एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ पड़ोसी मोहम्मद सम्मील्लाह उर्फ चांद ने जबरन दुष्कर्म किया. यह घटना 19 फरवरी की है. हालांकि, इस मामले में सोमवार को नाबालिग के पिता के बयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. महिला थानाध्यक्ष शकुंतला कुमारी ने बताया कि पीडि़ता अपने घर में सोयी हुई थी, तभी पड़ोसी रात एक बजे दीवार के सहारे घर में प्रवेश कर गया. इसके बाद सोयी पीडि़ता को उसके ही दुपटे से उसके मुंह का बांध कर अपने साथ जबरन घर के पीछे खेत में ले गया और दुष्कर्म किया. विरोध करने पर पिटाई भी की. इसके बाद परिजनों व गांववालों से शिकायत करने पर छोटे भाई-बहन को मार देने की धमकी भी दी. घटना के बाद पीडि़ता किसी तरह घर पहुंची और पूरी जानकारी परिजनों को दी. घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गयी. इसके बाद मामले को दबाने की पूरी कोशिश की गयी. गांव में पंचायत लगी, लेकिन पंच द्वारा जो फरमान सुनाया गया. उससे मनाने से युवक व उसके परिजन ने इनकार कर दिया. तब मामला पुलिस तक पहुंचा. महिला थानाध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपित युवक को कासमा बाजार से गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पूछताछ के क्रम में दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










