बीपीएससी में दो प्रतिभाओं ने लहराया परचम

Updated:
विज्ञापन

– सुजीत कुमार सिंह – औरंगाबाद : बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से प्रकाशित परिणाम में औरंगाबाद के दो लाल ने भी सफलता का परचम लहराया है. जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के बलिया निवासी भृगुनाथ सिंह व दाउदनगर के अरई निवासी सतीश कुमार ने कड़ी मेहनत के बाद सफलता हासिल की है. भृगुनाथ […]

विज्ञापन

– सुजीत कुमार सिंह –

औरंगाबाद : बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से प्रकाशित परिणाम में औरंगाबाद के दो लाल ने भी सफलता का परचम लहराया है. जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के बलिया निवासी भृगुनाथ सिंह दाउदनगर के अरई निवासी सतीश कुमार ने कड़ी मेहनत के बाद सफलता हासिल की है.

भृगुनाथ सिंह वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग में हेल्थ एजुकेटर के पद पर कार्यरत है, तो सतीश कुमार मदनपुर थाना क्षेत्र के दधपा मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर काम कर रहे हैं.

जैसे ही प्रभात खबरके शनिवार के अंक में बीपीएससी के परीक्षाफल का प्रकाशन किया गया, वैसे ही अभ्यर्थियों में अपनाअपना परिणाम जानने की उत्सुकता बढ़ गयी. किसी को सगे संबंधियों ने परिणाम की जानकारी दी, तो किसी ने स्वयं ही अपना परिणाम जाना.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन