ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत
Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 19 Jan 2026 4:54 PM
विज्ञापन
रविवार की रात 11 बजे के करीब अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उक्त युवक की मौत हुई
विज्ञापन
रफीगंज.
गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर रफीगंज स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना रविवार की रात 11 बजे के करीब पोल संख्या 506/26 व 28 के बीच हुई है. मृतक की पहचान थाना गली निवासी फेकन प्रसाद गुप्ता के पुत्र दीपक कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. आरपीएफ इंस्पेक्टर राम सुमेर ने बताया कि रविवार की रात 11 बजे के करीब अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उक्त युवक की मौत हुई है. सुबह में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीआरपीएफ द्वारा सदर अस्पताल भेज दिया गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव देखते ही चीत्कार उठे. परिजन ने आशंका जतायी है कि रात में रेलवे लाइन पार करने के क्रम में वह ट्रेन की चपेट में आ गया. वैसे मृतक अपने पीछे पत्नी व दो पुत्री को छोड़ गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










