फर्जी अधिकारी बन व्यवसायी से ठगे दो लाख 80 हजार (फोटो नंबर-104)परिचय- इसी चेक से हुआ निकासी

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2014 8:02 PM

विज्ञापन

अंबा (औरंगाबाद)आइसीआइसीआइ बैंक का अधिकारी बन एक व्यक्ति ने देव रोड अंबा के छड़ सीमेंट व्यवसायी रवींद्र सिंह को दो लाख 80 हजार रुपये का चूना लगाने का मामला प्रकाश में आया है. पीडि़त व्यवसायी ने इसकी शिकायत अंबा पुलिस से की है. मामला 27 दिसंबर का है. पैसे की निकासी इलाहाबाद बैंक अंबा के […]

विज्ञापन

अंबा (औरंगाबाद)आइसीआइसीआइ बैंक का अधिकारी बन एक व्यक्ति ने देव रोड अंबा के छड़ सीमेंट व्यवसायी रवींद्र सिंह को दो लाख 80 हजार रुपये का चूना लगाने का मामला प्रकाश में आया है. पीडि़त व्यवसायी ने इसकी शिकायत अंबा पुलिस से की है. मामला 27 दिसंबर का है. पैसे की निकासी इलाहाबाद बैंक अंबा के चेक से सोमवार को की गयी है. रवींद्र सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर बात कर कम ब्याज पर लोन देने की बात कही थी. उसके बाद फिर वह व्यक्ति उनके पास पहुंचा और समझा बुझा कर खाली चेक पर बिना रुपये भरे साइन करवा लिया. चेक की तीसरी लाइन में दो जगह पर उसने काट कूट कर चेक ले गया. सोमवार को इलाहाबाद बैंक से टोकन नंबर छह के माध्यम से दो लाख 80 हजार का भुगतान करा लिया. इधर बैंक के मैनेजर प्रवीण कुमार ने बताया कि चेक में कहीं भी ओवरराइटिंग नहीं की गयी है. चेक के पीछे अटेस्टेड के साथ दुकान का मुहर भी लगा हुआ है, इस वजह से उसे भुगतान किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन