श्रम मंत्री के खिलाफ होगा प्रदर्शन
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2014 6:02 PM
औरंगाबाद (कोर्ट). बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन राज्य सरकार के श्रम मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा. इसको लेकर यूनियन के सदस्यों की एक बैठक भाकपा माले कार्यालय में हुई. बैठक में सदस्यों ने कहा कि श्रम मंत्री के कार्य मजदूर विरोधी हैं. इसके कारण उनका विरोध किया जायेगा. युवा नेता नीरज सिंह ने कहा […]
औरंगाबाद (कोर्ट). बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन राज्य सरकार के श्रम मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा. इसको लेकर यूनियन के सदस्यों की एक बैठक भाकपा माले कार्यालय में हुई. बैठक में सदस्यों ने कहा कि श्रम मंत्री के कार्य मजदूर विरोधी हैं. इसके कारण उनका विरोध किया जायेगा. युवा नेता नीरज सिंह ने कहा कि जिला मुख्यालय में जो श्रम कार्यालय है, वह निजी मकान में है और इस पर किसी खास वर्ग के लोगों का कब्जा है. जल्द-से-जल्द कार्यालय को मुख्य इलाके में लाये जाये. इस मौके पर शत्रुध्न प्रजापति, इंद्रदेव राम, पाठक राम, राजकुमार राम, नारायण प्रसाद, युगल किशोर व अजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










