टीइटी पास अभ्यर्थियों ने रोष
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2014 5:02 PM
हसपुरा (औरंगाबाद)शिक्षक नियोजन के लिए सरकारी घोषणा के कई दिन बीत जाने के बाद भी अभ्यर्थियों का आवेदन नहीं जमा होने से आक्रोश व्याप्त है. इसे लेकर टीइटी उर्दू पास व संगीत पास अभ्यर्थियों ने बैठक कर शिक्षा विभाग व सरकार के प्रति आक्रोश जताया है. उर्दू टीइटी पास अभ्यर्थियों में रासिद करीम, इजहार अहमद, […]
हसपुरा (औरंगाबाद)शिक्षक नियोजन के लिए सरकारी घोषणा के कई दिन बीत जाने के बाद भी अभ्यर्थियों का आवेदन नहीं जमा होने से आक्रोश व्याप्त है. इसे लेकर टीइटी उर्दू पास व संगीत पास अभ्यर्थियों ने बैठक कर शिक्षा विभाग व सरकार के प्रति आक्रोश जताया है. उर्दू टीइटी पास अभ्यर्थियों में रासिद करीम, इजहार अहमद, जफर अंसारी, मुमताज कुरैशी, शाहनवाज अख्तर,जुबिया खातून, संगीत अभ्यर्थियों में अरविंद कुमार वर्मा, संजय कुमार, अरुण मिश्रा, मिथिलेश सिंह ने कहा कि 22 दिसंबर से ही आवेदन लिया जाना था. लेकिन इसके लिए अब तक शिक्षा विभाग द्वारा काउंटर नहीं खोला गया. पूछे पर बताया जाता है कि अभी तक नियोजन संबंधित रिक्तियों की सूची कार्यालय को प्राप्त नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










