आर्मी जवान का निधन(दो खबर)
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2014 5:02 PM
रफीगंज(औरंगाबाद)लोहरा निवासी आर्मी के जवान रामराज शर्मा (47) का निधन बीमारी से हो गया. मुखिया भोला शर्मा ने बताया कि कई दिनों से कोलकाता के सैनिक अस्पताल में बीमारी के कारण भरती थे, जहां उनका निधन हो गया. शव तिरंगा में लपेट कर पैतृक गांव लाया गया. रफीगंज में अलाव की व्यवस्था नहीं रफीगंज (औरंगाबाद)कड़ाके […]
रफीगंज(औरंगाबाद)लोहरा निवासी आर्मी के जवान रामराज शर्मा (47) का निधन बीमारी से हो गया. मुखिया भोला शर्मा ने बताया कि कई दिनों से कोलकाता के सैनिक अस्पताल में बीमारी के कारण भरती थे, जहां उनका निधन हो गया. शव तिरंगा में लपेट कर पैतृक गांव लाया गया. रफीगंज में अलाव की व्यवस्था नहीं रफीगंज (औरंगाबाद)कड़ाके ठंड के बाद भी नगर पंचायत क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी. राजद नगर अध्यक्ष पप्पू गुप्ता ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी को अलाव की व्यवस्था करने के लिए ध्यान आकृष्ट कराया गया है. बस स्टैंड, गांधी मैदान, अस्पताल रोड, महाराजगंज मोड़, स्टेशन रोड, थाना गली, मुरली चौक सहित विभिन्न स्थानों पर अलाव की जरूरत है. राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य आलाधिकारियों से अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










